ग्रीष्मकाल - 2026 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाडियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्मकाल (2026) के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं: 

गाड़ी सं.01173/01174 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01173 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 30/05/2026 (शनिवार) को 00:25 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01174 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 30/05/2026 (शनिवार) को 16:00 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाडियां दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आडवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आरवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेंगी।

कुल 22 डिब्बे = शयनयान - 16 डिब्बे, शयनयान (अनारक्षित) - 02 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02

ऊपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी