दादर और ठाणे स्टेशन पर गाडियों के नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 12.06.2026 तक बढ़ाना

मध्य रेलवे ने मुंबई सीएसएमटी में चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के कारण दादर और ठाणे स्टेशनों पर निम्नानुसार गाडियों का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 12.06.2026 तक अर्थात और 25 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:


नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:


1) दिनांक 27/05/2026 से 12/06/2026 तक गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

 

2) दिनांक 27/05/2026 से 12/06/2026 तक गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।       

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी