Train No. 19058 Mangaluru Jn. – Surat Bi-Weekly Express dated 09/07/2026 is fully cancelled
Train No. 19058 Mangaluru Jn. – Surat Bi-Weekly Express dated 09/07/2026 is fully cancelled
उत्तर कन्नड़ जिले में यात्री सुविधाओं से संबंधित अवसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं गाड़ी सं. 12790/12789 काचीगुडा–मुर्डेश्वर–काचीगुडा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के कुमटा स्टेशन तक विस्तारित परिचालन का शुभारंभ
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में रेल संपर्क को सुदृढ़ करना तथा यात्री सुविधाओं का विस्तार प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। माननीय रेल मंत्री के मार्गदर्शन में कोंकण रेलवे अपने रेल नेटवर्क पर क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने के लिए सतत प्रयासरत है।
कोंकण रेलवे द्वारा रत्नागिरी में क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स एवं कंटेनर यातायात को बढ़ावा देने हेतु व्यापार सम्मेलन का आयोजन
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने दिनांक 03.06.2026 को रत्नागिरी में क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा ग्राहकों के साथ सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक उच्चस्तरीय व्यापार सम्मेलन (ट्रेड मीट) का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित माल ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करने तथा कोंकण रेलवे नेटवर्क पर हाल ही में उन्नत की गई एवं आगामी माल ढुलाई अवसंरचना संबंधी सुविधाओं की जानकारी साझा करने के लिए एक सहयोगात्मक मंच के रूप में आयोजित किया गया।
कोंकण रेलवे द्वारा मानसून पेट्रोलिंग पर संरक्षा संगोष्ठी एवं प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण
कोंकण क्षेत्र में मानसून के आगमन की संभावना निकट है। इसे ध्यान में रखते हुए, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी संरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करते हुए संवेदनशील रेल सेक्शनों पर रातकालीन गश्त तथा संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे स्थायी चौकीदारों की तैनाती की है। मानसून अवधि के दौरान संरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोंकण रेलवे के संरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 03.06.2026 को रत्नागिरी में "मानसून पेट्रोलिंग" विषय पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा पेट्रोलिंग प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।
कोंकण रेलवे मानसून-2026 के लिए तैयार
कोंकण क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता मानसून के आगमन के साथ अपने चरम पर पहुंच जाती है, वहीं दूसरी ओर अत्यधिक वर्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। कोंकण रेलवे ने अपने संपूर्ण रेल नेटवर्क पर मानसून-2026 की तैयारियों के लिए व्यापक और विशेष उपाय करके यात्रियों की संरक्षा तथा रेल सेवाओं के निर्बाध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
दादर और ठाणे स्टेशन पर गाडियों के नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 12.06.2026 तक बढ़ाना
मध्य रेलवे ने मुंबई सीएसएमटी में चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के कारण दादर और ठाणे स्टेशनों पर निम्नानुसार गाडियों का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 12.06.2026 तक अर्थात और 25 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:
1) दिनांक 27/05/2026 से 12/06/2026 तक गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
ग्रीष्मकाल - 2026 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाडियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्मकाल (2026) के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01173/01174 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01173 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 30/05/2026 (शनिवार) को 00:25 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।
कोंकण रेलवे सुरक्षित और विश्वसनीय गाड़ी सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध
कोंकण क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानसून के दौरान होने वाली भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा तथा गाड़ियों के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कोंकण रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर मानसून पूर्व व्यापक तैयारियाँ और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।