गाड़ी सं.12619 मत्स्यगंधा एक्सप्रेस में टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से लापता बालक की सुरक्षा सुनिश्चित

कोंकण रेलवे ने एक बार फिर सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से यात्री सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

सांकवाल - कान्सौलिम - माजोर्डा के बीच लाइन ब्लॉक के कारण 45 दिनों के लिए गाड़ियां रद्द

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा अधिसूचना के अनुसार सांकवल - कान्सौलिम - माजोर्डा (सिंगल लाइन) के बीच लाइन ब्लॉक के कारण दिनांक 18/11/2025 से 01/01/2026 (45 दिन) तक निम्नलिखित गाड़ियां रद्द की गई हैं।

गाड़ियां रद्द:

कोंकण रेलवे आरपीएफ ने ₹50 लाख मूल्य के चोरी हुए आभूषण बरामद

कोंकण रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने आभूषण चोरी के मामले में शामिल चार व्यक्तियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया और लगभग ₹50 लाख मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषणों के साथ ₹34,500/- नकद बरामद किए। आरपीएफ द्वारा समय पर समन्वय और सतर्क कार्रवाई के कारण इस मामले का त्वरित पता लगाने में सफलता मिली।

गाड़ियां रद्द करना

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा सांकवाल – वास्को-द-गामा सेक्शन में पुल सं.292 (107/800-900) पर लाइन ब्लॉक के कार्य के लिए निम्नलिखित गाड़ियों को दिनांक 22/11/2025 से 24/11/2025 तक रद्द / आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का आंशिक रूप से रद्द करना :

कोंकण रेलवे स्टेशनों पर अब डिजी लॉकर सुविधा उपलब्ध

कोंकण रेलवे ने रत्नागिरी, थीविम और उडुपि स्टेशनों पर 16 अक्तूबर, 2025 से डिजी लॉकर सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है, जिससे उन्हें आधुनिक, सुरक्षित और स्व-चालित सामान भंडारण समाधान उपलब्ध हो सके।

कोंकण रेलवे पर रो-रो सेवा हेतु वैगनों की वहन क्षमता में वृद्धि

कोंकण रेलवे की रोल-ऑन रोल-ऑफ सेवा जनवरी, 1999 में प्रारंभ की गई थी, यह एक अनूठा और किफायती माल परिवहन समाधान है, जिसके माध्यम से लदे हुए ट्रकों को सीधे रेलवे वैगनों पर ले जाया जाता है। इससे ईंधन की खपत, चालक की थकान, सड़क पर भीड़भाड़ तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है।

यह सेवा वर्तमान में कोंकण रेलवे मार्ग पर संचालित की जा रही है, जो कठिन पश्चिमी घाट क्षेत्र में ट्रक परिवहन के स्थान पर एक सुगम और कुशल लॉजिस्टिक विकल्प प्रदान करती है।

दक्षिण रेलवे पर ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में डबलिंग कार्य हेतु प्री-एनआई ब्लॉक

 

दक्षिण रेलवे द्वारा ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में ट्रैक डबलिंग कार्य के लिए ठोकुर और जोकाटे यार्ड में नए पॉइंट्स के कट एंड कनेक्शन / इन्सर्शन कार्य हेतु दिनांक 12/11/2025 से 23/11/2025 तक प्री-एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।

इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित प्रभाव पड़ेंगे:

कोंकण रेलवे ने स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री - केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ किया ‘विशेष अभियान 5.0’ का सफल समापन

कोंकण रेलवे ने 16 सितंबर से 31 अक्तूबर, 2025 तक रेलवे मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विशेष अभियान 5.0’ का सफल समापन किया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता को सुदृढ़ करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, सेवा वितरण में सुधार लाना तथा उत्तरदायित्व की संस्कृति को सशक्त बनाना रहा। यह अभियान दो चरणों में संचालित किया गया — प्रथम चरण में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया, द्वितीय चरण में जनसंपर्क एवं प्राप्त सुझावों पर आधारित सहभागिता को और अधिक सशक्त किया गया।