गाड़ियों के ड़िब्बे में अस्थायी आधार पर वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र. सं.

गाड़ी संख्या

बढाए गए डिब्बे

यात्रा प्रारंभ होने की तिथि

1

गाड़ी सं.19260 भावनगर कोच्चुवेली एक्सप्रेस

01 शयनयान

13/12/2022

2

गाड़ी सं.19259 कोच्चुवेली-भावनगर एक्सप्रेस

गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01427 मुंबई सीएसएमटी-मडगांव जं. वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष

गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष 18 दिसंबर, 2022 रविवार को 08:30 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:00 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

गाड़ी सं.10101/10102 रत्नागिरी - मडगांव जं. - रत्नागिरी दैनिक एक्सप्रेस के अस्थाई रद्दीकरण को बढ़ाना

दिनांक 22/10/2022 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में, गाड़ी सं.10101/10102 रत्नागिरी - मडगांव जं. - रत्नागिरी दैनिक एक्सप्रेस को रत्नागिरी और मडगांव सेक्शन के बीच चल रहे संरक्षा रख-रखाव कार्य के कारण दिनांक 31/12/2022 तक रद्द किया गया था अब इसकी अवधि अस्थायी आधार पर दिनांक 31/03/2023 (शुक्रवार) तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य

दिनांक 08/12/2022 की प्रेस विज्ञप्ति "दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य" की निरंतरता में दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुबली मंडल के वास्को स्टेज – I में कैसल रॉक – वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य शुरू करने का अपग्रडेशन कार्य कार्यान्वित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द करना:

1. गाड़ी सं.18047 शालीमार – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 12/12/2022, 13/12/2022, 15/12/2022, 17/12/2022, 19/12/2022 और 20/12/2022 को लोंडा जं. में समाप्त की जाएगी ।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि मंडल में वास्को स्टेज- I कैसल रॉक – वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच दोहरीकरण के कार्य को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

रद्द गाड़ियां:

1. गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा दिनांक 15/12/2022 से 23/12/2022 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2. गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा दिनांक 15/12/2022 से 24/12/2022 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। :.

गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.06563 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस दिनांक 10/12/2022 से 28/01/2023 तक प्रत्येक शनिवार 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे मुर्डेश्वर पहुंचेगी।

गाड़ियों के अस्थायी आधार पर डिब्बे में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

बढ़ाए गए डिब्बे

यात्रा प्रारंभ होने की तिथि

1

22475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस

तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – एक डिब्बा

07/12/2022

2

गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष के मौजूदा समय, ठहराव और संरचना के साथ सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं:

गाड़ी संख्या

संचालित दिन

तक अधिसूचित

तक बढ़ाया गया

02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष

शुक्रवार

30/12/2022

31/03/2023

कोच्चुवेली यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना/सेवा नियत स्टेशन के पश्चात प्रारंभ करना और मार्ग परिवर्तन करना

दक्षिण रेलवे द्वारा कोच्चुवेली यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के संबंध में लाइन और पावर ब्लॉक के कारण निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त/नियत स्टेशन के पश्चात प्रारंभ करना और मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त/नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ:

1. दिनांक 06/12/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20932 इंदौर - कोच्चुवेली एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व मंगलुरु जंक्शन पर सेवा समाप्त की गई।

शीतकाल के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकालीनऋतु 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।

1) गाड़ी सं.01453 / 01454 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):

गाड़ी सं.01453 लोकमान्य तिलक(ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 09/12/2022 से 06/01/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक(ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।