कोंकण रेलवे सुरक्षित और विश्वसनीय गाड़ी सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध

कोंकण क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानसून के दौरान होने वाली भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा तथा गाड़ियों के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कोंकण रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर मानसून पूर्व व्यापक तैयारियाँ और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

कोंकण रेलवे ने सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, भू- संरक्षा उपायों, सतत निगरानी व्यवस्था, गहन पेट्रोलिंग तथा त्वरित प्रतिक्रिया तैयारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। कोंकण रेलवे दैनिक मौसम अपडेट और पूर्वानुमानों की निगरानी हेतु भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ नियमित समन्वय बनाए रखता है।

मानसून अवधि में संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न सेक्शनों में निर्धारित गति प्रतिबंध लगाए गए हैं और दिनांक 15 जून से 20 अक्टूबर, 2026 तक मानसून समय-सारिणी लागू की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले गाड़ी के आगमन और प्रस्थान समय नोट करें।

कोंकण रेलवे इन व्यापक तैयारियों के ज़रिए यात्रियों की संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उन्हें संरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी