गाड़ी सं.17315/17316 वास्को-द-गामा - वेलांकन्नि – वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस के लिए कुंदापुरा और उडुपि स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करना
टीआरटी/बीसीएम कार्य के लिए कैसल रॉक और कुलेम स्टेशनों के बीच दिनांक 17/01/2025 से 16/04/2025 तक 90 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदिन 11:00 बजे से 16:00 बजे तक 05 घंटे के लाइन ब्लॉक लेने के कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.17315/17316 वास्को-द-गामा - वेलांकन्नि – वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस को मडगांव जं. - मंगलुरु जं. - षोरणूर जं. - इरोड जं. से होकर मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा, मार्ग परिवर्तन की अवधि के दौरान दिनांक 25/02/2025 से वेलांकन्नि से प्रस्थान करने वाली तथा दिनांक 03/03/2025 से वास्को-द-गामा से प्रस्थान करने वाली गाड़ियों के लिए कुंदापुरा और उडुपि स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
क्र. | गाड़ी सं. | यात्रा प्रारंभ करने की तिथि | से होकर मार्ग परिवर्तन | छोड़े गए ठहराव | अतिरिक्त ठहराव |
1 | 17315 वास्को-द- गामा-वेलंकन्नि साप्ताहिक एक्सप्रेस | 03/03/2025, 10/03/2025, 17/03/2025, 24/03/2025, 31/03/2025, 07/04/2025 और 14/04/2025 | मडगांव जं. - मंगलुरु जं. - षोराणूर जं. - इरोड जं. | सांवर्डे चर्च, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, धारवाड़, हुबली जंक्शन, हावेरी, राणिबेण्णूर, दावणगेरे, बिरूर जंक्शन, अरसीकेरे, तिप्तुर, तुमकुरु, चिक्कबाणावर, बनासवाड़ी, सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट जंक्शन और सेलम जं.
| कुंदापुरा और उडुपि |
2 | 17316 वेलंकन्नि-वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस | 25/02/2025, 04/03/2025, 11/03/2025, 18/03/2025, 25/03/2025, 01/04/2025, 08/04/2025 और 15/04/2025 | इरोड जं. - षोराणूर जं. - मंगलुरु जं.- मडगांव जं. | सेलम जंक्शन, बंगारपेट जंक्शन, कृष्णराजपुरम, सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, बनासवाड़ी, चिक्क बाणावर, तुमकुरु, तिप्तूर, अरसीकेरे, बिरूर जंक्शन, दावणगेरे, राणिबेण्णूर, हावेरी, हुबली जंक्शन, धारवाड़, लोंडा जंक्शन, कैसल रॉक, कुलेम और सांवर्डेम चर्च | उडुपि और कुंदापुरा |
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।