ट्रेन सं.07311 / 07312 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जं. – वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित ट्रेन संख्या 07311 / 07312 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जंक्शन – वास्को-द- गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

1) ट्रेन संख्या 07311 / 07312 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जंक्शन – वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल:

ट्रेन सं.07311 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 07/04/2025 से 02/06/2025 तक प्रत्येक सोमवार को 16:00 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:30 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन सं.07312 मुजफ्फरपुर जंक्शन - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 10/04/2025 से 05/06/2025 तक प्रत्येक गुरुवार को 14:45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:55 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।

यह ट्रेन मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, कल्याण जंक्शन, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर जंक्शन स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जेनरेटर कार - 01, एसएलआर – 01.

उपर्युक्त ट्रेनों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

गिरीश करंदीकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी