अस्थायी आधार पर गाड़ियों के डिब्बों में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या | मौजूदा डिब्बों की संरचना | संशोधित डिब्बों की संरचना | यात्रा प्रारंभ होने की तिथि |
22229/22230 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
| 08 कार वंदे भारत रेक
|
16 कार वंदे भारत रेक
| दिनांक 25/08/2025, 27/08/2025 और 29/08/2025 को गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी से
दिनांक 26/08/2025, 28/08/2025 एवं 30/08/2025 तक गाड़ी सं.22230 से मडगांव जंक्शन से
|
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं ।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।