माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी.सोमन्ना जी ने किया कारवार–मडगांव सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
भारत सरकार के माननीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी.सोमन्ना जी ने दिनांक 06.12.2025 को कारवार–मडगांव जंक्शन सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया गया, जिसमें माननीय मंत्री जी ने रेल पटरियों की स्थिति, पुलों, सुरंगों, कटिंग्स, समपार फाटकों तथा बुनियादी संरचना के समग्र रख-रखाव की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने कोंकण रेलवे के अधिकारियों से संवाद किया और सेक्शन में किए जा रहे रख-रखाव कार्यों, चल रही परियोजना कार्यों तथा परिचालन आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी के साथ कोंकण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी श्री एल.प्रकाश, प्रधान मुख्य इंजीनियर तथा श्रीमती आशा शेट्टी, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक/कारवार उपस्थित रहे और उन्होंने परिचालन, रख-रखाव तथा यात्री सेवा से संबंधित पहलुओं पर जानकारी दी।