कोंकण रेलवे में टिकट जांच अभियान हुए और अधिक सशक्त – बिना टिकट यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई
संरक्षित एवं जिम्मेदार यात्रा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोंकण रेलवे ने अपने मार्ग पर टिकट जांच अभियानों की संख्या बढ़ा दी है। इन प्रयासों का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना तथा अधिकृत यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाना है।
नवंबर, 2025 के दौरान कोंकण रेलवे ने 1,070 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए गए, जिनमें 42,965 बिना टिकट/अनियमित (टिकट नियमों का उल्लंघन करके यात्रा कर रहे ) यात्रियों का पता लगाया गया। इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप किराया एवं जुर्माने के रूप में कुल ₹2.33 करोड़ की वसूली की गई।
जनवरी से नवंबर, 2025 तक कुल 7,483 विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किए गए, जिनमें 2,90,786 बिना टिकट/अनियमित(टिकट नियमों का उल्लंघन करके यात्रा कर रहे ) यात्रियों का पता लगाया गया। इस अवधि में कुल ₹17.83 करोड़ की राशि किराया और जुर्माने के रूप में वसूली गई।
कोंकण रेलवे सभी यात्रियों से अपील करती है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें। सही टिकट के बिना यात्रा करना दंडनीय अपराध है और टिकट जांच अभियान पूरे मार्ग में लगातार सख्ती के साथ जारी रहेंगे। आगामी शीतकाल और क्रिसमस त्योहार के दौरान भी कोंकण रेलवे अपनी पूरे मार्ग पर टिकट जांच अभियानों को और अधिक सशक्त बनाए रखेगी, ताकि सभी अधिकृत यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।