कोंकण रेलवे आरपीएफ की तत्परता से वरिष्ठ नागरिक यात्री की सुरक्षित घर वापसी

4 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 19577 तिरुनेलवेली–जामनगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 75 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक यात्री, गलती से चिपलून स्टेशन पर उतर जाने के बाद, सुरक्षित रूप से अपने परिजनों से मिला दिए गए।

उनके पुत्र ने तुरंत रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोंकण रेलवे की आरपीएफ ने त्वरित एवं समन्वित खोज अभियान प्रारंभ किया। चिपलूण स्टेशन पर आरपीएफ की गश्ती टीम ने प्लेटफॉर्म पर भटकते हुए एक वरिष्ठ नागरिक को देखा, जो स्पष्ट रूप से भ्रमित और दिशाहीन प्रतीत हो रहे थे। आरपीएफ कर्मियों ने उनसे सावधानीपूर्वक बातचीत की और शीघ्र ही यह समझ लिया कि वे अनजाने में ट्रेन से उतर गए थे तथा अपने गंतव्य की स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थे।

रेल मदद पर दर्ज शिकायत से विवरण का मिलान करने के बाद, टीम ने उनके परिजनों से संपर्क किया और सुचारु एवं सम्मानजनक तरीके से सुपुर्दगी सुनिश्चित की।

परिवारजनों ने आरपीएफ द्वारा प्रदान की गई समयबद्ध औरकुशल सहायता के लिए गहन आभार व्यक्त किया। यह घटना कोंकण रेलवे की त्वरित डिजिटल रिपोर्टिंग व्यवस्था, प्रभावी एवं मौके पर की गई समन्वित कार्रवाई तथा वरिष्ठ और असहाय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में रेल मदद प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी