दक्षिण रेलवे पर ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में डबलिंग कार्य हेतु प्री-एनआई ब्लॉक
दक्षिण रेलवे द्वारा ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में ट्रैक डबलिंग कार्य के लिए ठोकुर और जोकाटे यार्ड में नए पॉइंट्स के कट एंड कनेक्शन / इन्सर्शन कार्य हेतु दिनांक 12/11/2025 से 23/11/2025 तक प्री-एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।
इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित प्रभाव पड़ेंगे:
- दिनांक – 14/11/2025 : गाड़ियों का विनियमन
- दिनांक 13/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16595 केएसआर बेंगलुरु – कारवार एक्सप्रेस को 80 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 13/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.19259 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ – भावनगर एक्सप्रेस को 15 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
दिनांक 13/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
2. दिनांक – 15/11/2025 : गाड़ी का विनियमन
1. दिनांक 13/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.20910 पोरबंदर – तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक – 16/11/2025 : गाड़ी का विनियमन
- दिनांक 14/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.19578 जामनगर – तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक – 17/11/2025 : गाड़ियों का विनियमन
- दिनांक 15/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.19578 जामनगर – तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को 100 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 16/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16595 केएसआर बेंगलुरु – कारवार एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
5) दिनांक : 18/11/2025
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर - जबलपुर विशेष को पुनर्निर्धारित कर दिनांक 17.11.2025 को 20:05 बजे प्रस्थान किया जाएगा (180 मिनट देरी से प्रारंभ की जाएगी)
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे एक्सप्रेस को पुनर्निर्धारित कर दिनांक 17.11.2025 को 21:50 बजे प्रस्थान किया जाएगा (180 मिनट देरी से प्रारंभ की जाएगी)
गाड़ियों का नियमन:
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16595 केएसआर बेंगलुरु - कारवार एक्सप्रेस को 150 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस को 60 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 18/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.56616 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. पैसेंजर को 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
- दिनांक 17/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.20924 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को 15 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
6) दिनांक : 19/11/2025
गाड़ियों का विनियमन:
- दिनांक 18/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16595 केएसआर बेंगलुरु - कारवार एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
7) दिनांक : 23.11.2025
गाड़ियों का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:
- दिनांक 18/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जं. एक्सप्रेस को अपने नियत स्टेशन से पूर्व सुरतकल में सेवा समाप्त किया जाएगा तथा सुरतकल और मंगलुरु जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
गाड़ियों का नियत स्टेशन से पश्चात सेवा प्रारंभ:
- दिनांक 23/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस को अपने नियत स्टेशन के पश्चात सुरतकल से सेवा प्रारंभ किया जाएगा तथा मंगलुरु जं. और सुरतकल के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
गाड़ियों का विनियमन:
- दिनांक 23/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16586 मूरूडेश्वर - सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु (ट) एक्सप्रेस को 120 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
दिनांक 22/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.11097 पुणे - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस को 50 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।