कोंकण रेलवे में विशेष अभियान 5.0 मनाया गया

 

कोंकण रेलवे ने स्वच्छता और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को विशेष अभियान 5.0 के माध्यम से निरंतर बनाए रखा है, अब इसका तीसरा सप्ताह है। भारतीय रेल के स्वच्छता एवं स्थिरता को प्रोत्साहित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप, कोंकण रेलवे ने केंद्रित गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपने प्रयासों को और अधिक तीव्र किया है, जिससे पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं जन-जागरूकता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई है।

इस अभियान के अंतर्गत कोंकण रेलवे क्षेत्र में अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य सामूहिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रबल करना रहा।

कोंकण रेल अकादमी, मडगांव में स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ शिक्षण वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जो कोंकण रेलवे की स्वच्छ और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी प्रकार, विशेष अभियान 5.0 के तहत चिपलूण स्टेशन पर कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया, जिसने “छोटे प्रयास, बड़ा प्रभाव!” इस संदेश को सजीव किया — 

अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों के अंतर्गत, कोंकण रेलवे ने रामकृष्ण हेगड़े कौशल विकास केंद्र, उडुपि में सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में कोटीचेनय्या प्री-आर्मी ट्रेनिंग स्कूल, हनेहल्लि गाँव, बारकुर के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, संवाद कौशल तथा भविष्य की तैयारी को सुदृढ़ करना था, जिससे कोंकण रेलवे की समग्र विकास एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता और प्रबल हुई।

इसी प्रकार, विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत चिपलूण स्टेशन पर कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसने “छोटे प्रयास, बड़ा प्रभाव!” इस प्रेरक संदेश को मूर्त रूप दिया।

कौशल विकास के साथ-साथ इस अभियान में स्वच्छता, स्वास्थ्यवर्धक आदतों एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उचित निपटान तथा व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों के विषय में शिक्षित किया गया, जिससे इन प्रयासों को व्यापक पर्यावरण संरक्षण लक्ष्यों से जोड़ा जा सके।

उन्होंने उत्साहपूर्वक स्वच्छता प्रतिज्ञा ली और व्यावहारिक स्वच्छता अभियान में भाग लिया, यह दर्शाते हुए कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से समाज के कल्याण में योगदान देते हैं।

यह दृष्टिकोण कोंकण रेलवे के इस विश्वास को प्रतिबिंबित करता है कि शिक्षा, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता — ये समाज एवं पर्यावरण पर स्थायी प्रभाव डालने की शक्ति रखते हैं।

इन विविध पहलों के माध्यम से कोंकण रेलवे सतत पर्यावरण के निर्माण एवं अपने नेटवर्क में स्वच्छता अभियानों में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

स्टेशनों से लेकर पटरियों तक, कोंकण रेलवे जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता और एकजुटता की भावना के साथ कार्यरत है, ताकि हर कदम एक स्वच्छ कल की दिशा में अग्रसर हो।

आइए, बनें इस स्वच्छ यात्रा के सहभागी और #SwachhKonkanRailway मिशन में अपना साथ दें।

सुनिल बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी