गाड़ियों को रद्द करना और विनियमन

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिए गए अधिसूचना के अनुसार दिनांक 28/10/2025 से 19/12/2025 तक मैसूर डिवीजन में मैसूर जंक्शन - नागनहल्ली सेक्शन के बीच लाइन ब्लॉक और पावर ब्लॉक लेने की वजह से दिनांक 16/10/2025 से 15/11/2025 (31 दिन) तक वास्को-द-गामा - सांकवाल - कन्सौलिम सेक्शन के बीच निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द और विनियमित किया गया है।

गाड़ियों का रद्दिकरण:

  1. गाड़ी सं.56964 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा दिनांक 16/10/2025 से 15/11/2025 (31 दिन) तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
  2. गाड़ी सं.56963 कुलेम - वास्को-द-गामा डेमू की सेवा दिनांक 16/10/2025 से 15/11/2025 (31 दिन) तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ियों का विनियमन:

  1. दिनांक 28/10/2025, 30/10/2025, 18/11/2025, 20/11/2025, 25/11/2025, 27/11/2025, 16/12/2025 और 18/12/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16586 मुरूडेश्वर - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस की सेवा 90 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनिल बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी