गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष गाड़ी का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! सप्ताह के अंत में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

1) गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष:

गाड़ी सं.01004 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 24/01/2026, शनिवार को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01003 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 25/01/2026, रविवार को 07:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

ये गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पेण, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

 

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं। 

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी