गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! आंगणेवाड़ी यात्रा-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

1) गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक विशेष:

गाड़ी सं.01004 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष दिनांक 11/02/2026, बुधवार को मडगांव जंक्शन से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01003 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 12/02/2026, गुरुवार को लोकमान्य तिलक (ट) से 07:55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पेण, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे = शयनयान - 20 डिब्बे, एसएलआर – 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के हॉल्ट और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी