सतर्क ऑन-बोर्ड निरीक्षण के माध्यम से कोंकण रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा सुनिश्चित
कोंकण रेलवे निरंतर सतर्कता के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। दिनांक 09.02.2026 को गाड़ी सं.22150 पुणे–एरणाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नियमित टिकट जांच के दौरान बी-1 डिब्बे में एक संदिग्ध बैग पाया गया।
बैग को तत्काल सुरक्षित कर आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया। बैग में ₹4,933/- नकद, एक बटुआ, आधार कार्ड, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, चाबियां, चार्जर, डाटा केबल, ईयरफोन तथा अन्य दस्तावेज पाए गए।
कोंकण रेलवे यात्रियों से अपील करती है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध सामान की सूचना तुरंत रेलवे कर्मचारियों को दें, ताकि सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा बनाए रखने में सहायता मिल सके।
यात्रीगण कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।