गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष की संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! सप्ताह के अंत में यात्रियों की वापसी की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) के बीच एक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) स्पेशल:

गाड़ी सं.01129 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 26/01/2026 (सोमवार) को 01:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी। 

गाड़ी सं.01130 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 26/01/2026 (सोमवार) को 14:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 18  = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित  - 03 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी