पनवेल स्टेशन पर त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
दिनांक 29 जनवरी,2026 को पनवेल स्टेशन पर यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई।
जब गाड़ी सं. 22629 दादर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को पनवेल स्टेशन पर रुकी हुई थी, तभी एक यात्री जनरल डिब्बे पर चढ़ते समय अपना संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच के अंतराल में गिर गया। सह-यात्रियों ने तुरंत शोर मचाकर, रेलवे कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया।
सूचना मिलते ही, कोंकण रेलवे के टिकट निरीक्षक श्री महेश कांबले ने तुरंत ड्यूटी पर तैनात गार्ड को सूचित किया। टीटीई श्री महेश कांबले और श्री अजीत परब के साथ गार्ड ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्री को सुरक्षित बचाया।
यात्री को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को इसकी सूचना दी गई और यात्री को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
त्वरित और समन्वित कार्रवाई के कारण एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया और यात्री को गंभीर चोट से बचा लिया गया।
कोंकण रेलवे यात्रियों से अनुरोध करती है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तथा गाड़ी के पूर्ण रुप से रुकने के बाद ही चढ़े या उतरें ताकि सुरक्षित और संरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।