होली त्योहार - 2026 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्न विशेष गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

1) गाड़ी सं.01171 / 01172 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01171 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/02/2026 और 05/03/2026 (गुरुवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01172 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/02/2026 और 05/03/2026 (गुरुवार) को 17:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुँचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे= द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

2) गाड़ी सं.01119 / 01120 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01119 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/02/2026 और 05/03/2026 (गुरुवार) को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01120 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 27/02/2026 और 06/03/2026 (शुक्रवार) को 17:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे= द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे= प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बे, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 07 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जेनरेटर कार – 02.

गाड़ी सं.01172 और गाड़ी सं. 01120 की बुकिंग दिनांक 18/02/2025 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली(पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं 

कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी