होली त्योहार - 2026 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार - 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01049 / 01050 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष (द्वि-साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01049 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 03/03/2026 (मंगलवार) और 06/03/2026 (शुक्रवार) को 00:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01050 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 03/03/2026 (मंगलवार) और 06/03/2026 (शुक्रवार) को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे= तृतीय श्रेणी वातानुकूलित(इकोनॉमी) - 18 डिब्बे और जेनरेटर कार – 02.

2) गाड़ी सं.01047 / 01048 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष :

गाड़ी सं.01047 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 07/03/2026 (शनिवार) को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01048 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 08/03/2026 (रविवार) को 18:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, जेनरेटर कार - 01 और एसएलआर – 01.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी