यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन तथा मडगांव जंक्शन - बेंगलूरु छावनी के बीच विशेष गाड़ी का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गुड फ्राइडे और ईस्टर 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए दक्षिण-पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.06271 / 06272 यशवंतपुर - मडगांव जं. - बेंगलूरु छावनी एक्सप्रेस विशेष:
गाड़ी सं.06271 यशवंतपुर-मडगांव जं. एक्सप्रेस विशेष दिनांक 02/04/2026 (गुरुवार) को 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:30 बजे गाड़ी मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06271 यशवंतपुर - मडगांव जं. एक्सप्रेस विशेष कुणिगल, चन्नरायपट्टना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकपुत्तूर, बंटवाल, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मुकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), भटकल, मुरूडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला, कारवार और काणकोण स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी सं.06272 मडगांव जं. - बेंगलूरु छावनी एक्सप्रेस विशेष दिनांक 05/04/2026 (रविवार) को 11:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06272 मडगांव जं. - बेंगलूरु छावनी एक्सप्रेस विशेष काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुरूडेश्वर, भटकल, मुकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, बारकुर, मुल्की, सुरतकल, बंटवाला, कबाकपुत्तूर, सुब्रह्मण्य रोड, सकलेशपुर, हासन, चन्नरायपट्टना, कुणिगल और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 19 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर - 02.
गाड़ी सं.06272 के लिए बुकिंग 01/04/2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
उपरोक्त गाड़ी के ठहराव और समय के लिए कृपया देखें www.enquiry.indianrail.gov.in.
कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।