कोंकण रेलवे ने चलाया टिकट निरीक्षण का गहन अभियान
फरवरी-2026 के माह में, कोंकण रेलवे ने नियमित टिकट जांच गतिविधियों के साथ 873 टिकट जांच अभियान आयोजित किए, जिसमें अनधिकृत / अनियमित यात्रियों के 41,522 मामलों का पता लगाया गया। इन यात्रियों से रेलवे किराया और दंड के रूप में 2.41 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई।
कुल मिलाकर, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान फरवरी,2026 तक कुल 10,368 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए गए हैं। इन अभियानों के कारण 4,54,849 अनाधिकृत / अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया, जिससे रेलवे किराया और जुर्माना के रूप में कुल 25.21 करोड़ रुपए की वसूली की गई।
कोंकण रेलवे द्वारा सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैध टिकटों के साथ यात्रा करने की अपील की जाती है। आगामी त्योहारों के दौरान, कोंकण रेलवे द्वारा अपने पूरे मार्ग पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के समन्वय से गहन टिकट-जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि सभी अधिकृत यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
नवीनतम जानकारी के लिए कोंकण रेलवे अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193