मुंबई सीएसएमटी और मडगांव के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.01129 / 01130 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष:
गाड़ी सं.01129 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 10/04/2026 (शुक्रवार) और 14/04/2026 (मंगलवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएमएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01130 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष दिनांक 10/04/2026 (शुक्रवार) और 14/04/2026 (मंगलवार) को 16:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
ये गाड़ियां दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 18 डिब्बे और एसएलआर-02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट्स के लिए, KR Mirror App डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर :
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
App Store: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।