कोंकण रेलवे ने कनेक्टिविटी, संरक्षा और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा वर्ष दर्ज किया: प्रतिबद्धता से संचालित प्रगति

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) गर्व के साथ उत्कृष्टता, नवाचार और सेवा के उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरे वर्ष को रेखांकित कर रहा है और माननीय प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा है। इसी लक्ष्य से प्रेरित होकर कोंकण रेलवे ने सुरम्य कोंकण क्षेत्र में कनेक्टिविटी, संरक्षा और स्थिरता को उल्लेखनीय रूप से बेहतर बनाया है, जिससे आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। 

श्री सन्तोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/कोंकण रेलवे ने कहा कि “इस वर्ष की उपलब्धियां ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती हैं और हम विश्वस्तरीय रेल अवसंरचना के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।”

माननीय रेल मंत्री के मार्गदर्शन में कोंकण रेलवे ने अवसंरचना विकास, प्रौद्योगिकी अपनाने तथा यात्री सेवाओं के उन्नयन से जुड़ी प्रमुख पहलों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भारत के रेलवे नेटवर्क में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक सुदृढ़ किया है।

संचालन संबंधी प्रमुख उपलब्धियां

● पूरे कोंकण रेलवे के नेटवर्क में यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
● पिछले वित्तीय वर्ष में ₹27.59 करोड़ की अब तक की सर्वाधिक टिकट जांच राजस्व अर्जित किया है।
● रांजनगांव, अयोध्या और रामेश्वरम को जोड़ने वाली 6 एफटीआर सेवाओं सहित ‘देव दर्शन विशेष गाड़ी’ प्रारंभ की गई।

● रो-रो वहन क्षमता को 50 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 57 मीट्रिक टन तक वृद्धि की गई जिससे माल परिवहन दक्षता में सुधार हुआ। 

● मडगांव स्टेशन पर लोको रिवर्सल हेतु रोड-6 लाइन का विस्तार किया गया, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ी और समग्र क्षमता में वृद्धि हुई।

● ड्रोन आधारित ट्रैक मॉनिटरिंग जैसी अभिनव तकनीकों का उपयोग प्रारंभ किया गया, जिससे रख-रखाव समय में उल्लेखनीय कमी आई।

● 730 स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल करते हुए रेलवे जागरूकता अभियान आयोजित किए गए।

● गणपति उत्सव के दौरान विशेष पहलें (कोंकण रेलवे में पहली बार):

○ रंगोली एवं आकर्षक रोशनी के साथ उत्सव में सजावटी स्टॉल

○ यात्री सहायक बूथ

○ निःशुल्क पेयजल वितरण

○ स्वास्थ्य सहायता केंद्र

○ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

● स्टेशन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाया गया:

● 10 स्टेशनों (खेड, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, मूकाम्बिका रोड बैंदूर एवं उडुपि) पर एक्जीक्यूटिव लाउंज / एसी लाउंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

● सावंतवाड़ी रोड एवं रत्नागिरी स्टेशनों पर रेल आर्केड के लिए अनुबंध प्रदान किए गए।

● रत्नागिरी, थिविम एवं उडुपि स्टेशनों पर डिजी लॉकर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

● वैभववाड़ी रोड स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया गया।

● कुमटा एवं गोकर्ण स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म का विकास किया गया।

● सुरतकल, उडुपि एवं मुल्की स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेल्टर एवं प्लेटफॉर्म सतह सुधार कार्य पूर्ण किए गए।

प्रौद्योगिकी एवं स्थिरता 

● 3.67 लाख किलोवाट-घंटे सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया, जिससे लगभग ₹45.94 लाख की बचत हुई।

संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी पहलें 

● संरक्षा उपायों में वृद्धि: कुल 92 चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ₹35.73 लाख मूल्य की चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी की गई, जिससे पूरे नेटवर्क में सतर्कता एवं संपत्ति संरक्षण को सुदृढ़ किया गया।

● 90 लापता/घर से भागे हुए बच्चों को सफलतापूर्वक सही जगह पर पहुंचाया गया, जिससे यात्री संरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को और मजबूत किया गया।

● संरक्षा अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण: कारवार एवं रत्नागिरी क्षेत्रों में लगभग 2,700 मीटर लंबाई की कैटल रन-ओवर (CRO) रोकथाम फेंसिंग स्थापित की गई, जिससे परिचालन संरक्षा में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई तथा पटरियों पर पशुओं से संबंधित दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आई।

● सीसीटीवी निगरानी को बढ़ाना:

○ 5 स्टेशनों कलंबणी बुद्रुक, कडवई, खारेपाटन रोड, आचिर्ने एवं मिर्जान में नई सीसीटीवी प्रणालियों की स्थापना की गई।

○ 5 स्टेशनों इंदापुर, गोरेगांव रोड, सापे-वामणे, वेरवली एवं इन्नजे तथा (1 हॉल्ट स्टेशन) मूकाम्बिका रोड बैंदूर) में सीसीटीवी प्रणालियों का उन्नयन किया गया।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड नवीनीकृत ऊर्जा और स्पष्ट भविष्य दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है। संरक्षा, दक्षता और यात्री-केंद्रित सेवाओं पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए, केआरसीएल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने तथा सभी हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही राष्ट्र के विकास पथ में सार्थक योगदान दे रहा है।

सुनील बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी