वर्ष – 2026 में ग्रीष्मकाल के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! वर्ष-2026 ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.01160 / 01159 चिपलून - दिवा - चिपलून मेमू अनारक्षित विशेष:
गाड़ी सं.01160 चिपलून - दिवा मेमू अनारक्षित विशेष दिनांक 01/05/2026 से 07/06/2026 तक सप्ताह में तीन दिन (त्रि-साप्ताहिक)शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 15:30 बजे चिपलून से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:10 बजे दिवा पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01159 दिवा - चिपलून मेमू अनारक्षित विशेष दिनांक 01/05/2026 से 07/06/2026 तक सप्ताह में तीन दिन (त्रि-साप्ताहिक) शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 23:25 बजे दिवा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे चिपलून पहुंचेगी।
यह गाड़ी अंजनी, खेड़, कलंबणी बुद्रुक, दीवाणखवटी, विन्हेरे, करंजाडी, सापे वामणे, वीर, गोरेगांव रोड, माणगांव, इंद्रापुर, कोलाड, रोहा, नागोठाणे, कासू, पेण, जीते, आपटा, सोमटणे, पनवेल, कलंबोली, तलोजा पांचनंद और निलांजे स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 मेमू डिब्बे।
उपर्युक्त गाड़ियों के ठहराव और समय सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट्स के लिए, KR Mirror App डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
App Store: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।