दिनांक 19.05.2026 तक दादर और ठाणे स्टेशनों पर गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना

मुंबई सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म 16 और 17 पर चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा 23 दिनों के लिए (27.04.2026 से 19.05.2026 तक) दादर और ठाणे स्टेशनों पर  अपने नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:

1. दिनांक 26/04/2026 से 17/05/2026 के बीच प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22120 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

2. दिनांक 26/04/2026 से 18/05/2026 के बीच प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनील बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी