कोंकण रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष गाडियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्मकाल 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त 'ग्रीष्मकालीन विशेष' गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01106 / 01105 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष:

गाड़ी सं.01106 मडगांव जं. – पनवेल साप्ताहिक विशेष दिनांक 17/05/2026 (रविवार) को 16:30 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01105 पनवेल - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 18/05/2026 (सोमवार) को 05:45 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:10 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा और पेण  स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 23 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 07 डिब्बे, एसएलआर/डी - 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

गाड़ी सं.01106 के लिए बुकिंग दिनांक 14/05/2026 को सभी यात्री आरक्षण प्रणालियों (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।             

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी