गाड़ी सं.11203/11204 नागपुर जं. - मडगांव जं. - नागपुर जं. द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का अजनी स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन/नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ

  1. दिनांक 17/05/2026 से 29/05/2026 तक मध्य रेलवे ने नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी सं.11203/11204 नागपुर जंक्शन – मडगांव जंक्शन – नागपुर जंक्शन द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व अजनी स्टेशन पर ही समाप्त करने और वहीं से सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
  2. दिनांक 16/05/2026 को अजनी स्टेशन पर गाड़ी सं.11203 नागपुर जं. – मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के लिए अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।


उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद 

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी