गाड़ी सं.09424 / 09423 अहमदाबाद जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन - अहमदाबाद जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष की आवधिकता बढ़ाना

या​त्रियों के लिए खुश खबर!!! कोंकण रेलवे मार्ग पर बदले हुए समय के साथ विशेष गाड़ियों की सेवा जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद जंक्शन से रोहा के बीच दोनों दिशाओं की ओर जाने वाली गाड़ियोंके समय में कोई बदलाव नहीं है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.09424/09423 अहमदाबाद जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन - अहमदाबाद जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष: 

गाड़ी सं.09424 अहमदाबाद जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 03/07/2026, 10/07/2026, 17/07/2026, 24/07/2026 और 31/07/2026 को प्रत्येक शुक्रवार 16:00 बजे अहमदाबाद जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:00 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09423 मंगलुरु जंक्शन - अहमदाबाद जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 04/07/2026, 11/07/2026, 18/07/2026, 25/07/2026 और 01/08/2026 को प्रत्येक शनिवार 22:30 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:15 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकांबिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे= ​द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02.

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी