मुंबई सीएसएमटी से करमाली के बीच विशेष गाडियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01129/01130 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष:

गाड़ी सं.01129 मुंबई सीएसएमटी - करमाली विशेष दिनांक 26/06/2026 (शुक्रवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:40 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01130 करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष दिनांक 28/06/2026 (सोमवार) को 16:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:25 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आडवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आरवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड़, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, संयुक्त द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित + तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 1 डिब्बा, शयनयान - 14 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआरडी - 02.

उपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी