गाड़ी सं.01595/01596 कारवार – मडगांव जं. – कारवार विशेष का संचालन अब नियमित रूप से गाड़ी सं.10110/10109 कारवार – मडगांव जं. – कारवार एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.01595/01596 कारवार – मडगांव जं. – कारवार विशेष का संचालन अब नियमित रूप से नई गाड़ी सं.10110/10109 कारवार – मडगांव जं. – कारवार एक्सप्रेस के रूप में करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.10110 / 10109 कारवार – मडगांव जंक्शन – कारवार एक्सप्रेस (दैनिक):

गाड़ी सं.10110 कारवार – मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस (दैनिक) प्रतिदिन 08:30 बजे कारवार से प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह 09:45 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.10109 मडगांव जंक्शन – कारवार एक्सप्रेस (दैनिक) प्रतिदिन 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:45 बजे कारवार पहुंचेगी।

ये गाड़ियां काणकोण स्टेशन पर रुकेंगी।

संरचना: कुल 19 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातनुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान - 07 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआरडी - 01, जनरेटर कार – 1

(तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकोनॉमी - 02 डिब्बे, शयनयान - 01 डिब्बा, जनरल - 02 डिब्बे; दिनांक 02/07/2026 तक अस्थायी रूप से बढ़ाए गए।)

ऊपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं और इसे नोट करें।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी