उडुपि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर यात्री लिफ्ट का उद्घाटन

भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विकसित भारत 2047 के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए रेल संपर्क को सुदृढ़ करना तथा यात्री सुविधाओं को सशक्त बनाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। माननीय रेल मंत्री के मार्गदर्शन में कोंकण रेलवे क्षेत्रीय संपर्क में सुधार तथा अपने नेटवर्क पर यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं उन्नत यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उडुपि–चिकमगलूर लोकसभा के माननीय सांसद श्री कोटा श्रीनिवास पूजारी द्वारा दिनांक 17/07/2026 को उडुपि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं.1 एवं 2 पर नव विकसित यात्री लिफ्टों का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में उडुपि के माननीय विधायक श्री यशपाल आनंद सुवर्णा, उडुपि शहरी विकास प्राधिकरण (यूयूडीए) के अध्यक्ष श्री दिनकर हेरूर, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक/कारवार/कोंकण रेलवे, सुश्री आशा शेट्टी, कोंकण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, रेलवे कर्मचारी तथा आम जनता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उद्घाटित यात्री सुविधा कार्यों में प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर नव विकसित यात्री लिफ्टें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करना तथा स्टेशन परिसर में उनके आवागमन को अधिक सुगम बनाना है।

माननीय सांसद श्री कोटा श्रीनिवास पूजारी ने सभा को संबोधित करते हुए स्टेशन पर नव स्थापित यात्री लिफ्ट सुविधाओं, बढ़ाए गए एग्जीक्यूटिव लाउंज तथा नव विकसित शौचालय ब्लॉकों के संबंध में भी अपने विचार व्यक्त किए।

कोंकण रेलवे संरक्षित, कुशल एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों की अधिक सुविधा, आराम तथा बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने संपूर्ण नेटवर्क पर यात्री सुविधाओं एवं अवसंरचना के निरंतर उन्नयन के प्रति प्रतिबद्ध है।

सुनिल बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी