मुल्की स्टेशन पर प्वाइंट संख्या 101 और 105 को बदलने के लिए एनआई कार्य
मुल्की स्टेशन पर पॉइंट सं.101 और 105 को बदलने के लिए दिनांक 27/02/2025 से 02/03/2025 तक एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणाम निम्नानुसार हैं:
तारीख | ब्लॉक अवधि | परिणाम |
01/03/2025 शनिवार | 11:00 बजे - 13:30 बजे (02.30 घंटे) | 1) गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी-मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस को मडगांव-उडुपि सेक्शन के बीच 80 मिनट तक विनियमित किया जाएगा। |
02/03/2025 रविवार | 10:50 बजे - 13:20 बजे (02.30 घंटे) | 1) गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी-मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस को मडगांव-उडुपि सेक्शन के बीच 80 मिनट तक विनियमित किया जाएगा। |
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी