मुल्की स्टेशन पर प्वाइंट संख्या 101 और 105 को बदलने के लिए एनआई कार्य

मुल्की स्टेशन पर पॉइंट सं.101 और 105 को बदलने के लिए दिनांक 27/02/2025 से 02/03/2025 तक एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणाम निम्नानुसार हैं:

तारीख

ब्लॉक अवधि

परिणाम

01/03/2025 शनिवार

11:00 बजे - 13:30 बजे (02.30 घंटे)

1) गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी-मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस को मडगांव-उडुपि सेक्शन के बीच 80 मिनट तक विनियमित किया जाएगा।

02/03/2025 रविवार

10:50 बजे - 13:20 बजे (02.30 घंटे)

1) गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी-मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस को मडगांव-उडुपि सेक्शन के बीच 80 मिनट तक विनियमित किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।

जी.आर.करंदीकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी