ठाणे और दादर स्टेशन पर गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना
मध्य रेलवे ने मुंबई सीएसएमटी पर प्लेटफॉर्म सं.12 और 13 के चल रहे विस्तार कार्य के कारण ठाणे और दादर स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करने को दिनांक 31/03/2025 तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 31.03.2025 तक अपने नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) गाड़ी सं.22120 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 31.03.2025 तक अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
3) गाड़ी सं.12052 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 31.03.2025 तक अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर पर समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।