मडगांव रेलवे स्टेशन पर मौजूदा पैदल ऊपरी पुल को हटाने हेतु यातायात एवं पॉवर ब्लॉक
कोंकण रेलवे द्वारा मडगांव रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्टेशन अवसंरचना उन्नयन कार्यों के अंतर्गत मौजूदा पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए दिनांक 24 जुलाई 2026 को 12:20 बजे से 17:20 बजे तक यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लेने की योजना बनाई गई है।
ब्लॉक अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 पर गाड़ियों का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस अवधि में मडगांव रेलवे स्टेशन पर सभी निर्धारित गाड़ियों का परिचालन प्लेटफॉर्म संख्या 4, 5 और 6 के माध्यम से किया जाएगा।
यात्रियों को सलाह दी जाए कि वे निर्धारित समय से पर्याप्त पूर्व रेलवे स्टेशन पहुंचें, स्टेशन पर प्रदर्शित डिस्प्ले बोर्डों तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी पर ध्यान दें तथा सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
कोंकण रेलवे ने ब्लॉक अवधि के दौरान गाड़ियों का संरक्षित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं की हैं।
यात्रियों की संरक्षा में वृद्धि तथा स्टेशन सुविधाओं के उन्नयन के उद्देश्य से किए जा रहे इस आवश्यक अवसंरचना कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए कोंकण रेलवे हार्दिक खेद व्यक्त करता है तथा उनके सहयोग की अपेक्षा करती है।