गणपति उत्सव - 2026 के दौरान विशेष गाडियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति उत्सव 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नानुसार विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01103 / 01104 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01103 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 26/09/2026 तक प्रतिदिन 15:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01104 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक) दिनांक 12/09/2026 से 27/09/2026 तक प्रतिदिन 04:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:40 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, कामथे, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.01129/01130 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01129 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को 08:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:10 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01130 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को 23:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
3) गाड़ी सं.01151 / 01152 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक 00:25 बजे प्रतिदिन मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी उसी दिन 14:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01152 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक प्रतिदिन 15:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:35 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
4) गाड़ी सं.01153 / 01154 मुंबई सीएसएमटी - रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01153 मुंबई सीएसएमटी - रत्नागिरी विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 26/09/2026 तक प्रतिदिन 11:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:25 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01154 रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक) दिनांक 12/09/2026 से 27/09/2026 तक प्रतिदिन 04:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 13:30 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, कामथे, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
5) गाड़ी सं.01155/01156 दिवा जं. - खेड़ - दिवा जं. मेमू विशेष (दैनिक) :
गाड़ी सं.01155 दिवा जं. - खेड़ विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक दिनांक 22/09/2026 मंगलवार छोड़कर प्रतिदिन 07:15 बजे दिवा जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:35 बजे खेड़ पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01156 खेड़ - दिवा जं. विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक दिनांक 22/09/2026 मंगलवार छोड़कर प्रतिदिन 16:00 बजे खेड़ से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:50 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी निलजे, तलोजा पांचनंद, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, रसायनी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेण, कासू, नागोठाने, निदी, रोहा, कोलाड, इंदापुर, माणगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे-वामने, करंजाडी, विन्हेरे, दिवाणखवटी और कलंबणी बुद्रुक स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 12 मेमू डिब्बे.
6) गाड़ी सं.01165/01166 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01165 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को से 00:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01166 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी रोड, माडूरे, थिविम और करमली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.
7) गाड़ी सं.01167/01168 लोकमान्य तिलक (ट) - रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (सप्ताह में पांच दिन):
गाड़ी सं.01167 लोकमान्य तिलक (ट) - रत्नागिरी विशेष (सप्ताह में पांच दिन) दिनांक 12/09/2026 से 26/09/2026 तक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को 21:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 5:00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01168 रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (सप्ताह में पांच दिन) दिनांक 13/09/2026 से 27/09/2026 तक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को 15:15 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:40 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरडा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
8) गाड़ी सं.01171/01172 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01171 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक 08:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01172 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 27/09/2026 तक 22:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
9) गाड़ी सं.01185/01186 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/09/2026 और 23/09/2026 बुधवार को 00:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01186 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/09/2026 और 23/09/2026 बुधवार को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाडी रोड, मडूरे, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआरडी - 01 और जनरेटर कार – 01.
10) गाड़ी सं.01445 / 01446 पुणे जं. - रत्नागिरी - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01445 पुणे जं. - रत्नागिरी विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को 00:25 बजे पुणे जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01446 रत्नागिरी - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/09/2026 और 22/09/2026 मंगलवार को 17:50 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, एसएलआर - 01, जनरेटर कार – 01.
11) गाड़ी सं.01447 / 01448 पुणे जं. - रत्नागिरी - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01447 पुणे जं. - रत्नागिरी विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 12/09/2026, 19/09/2026 और 26/09/2026 शनिवार को 00:25 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01448 रत्नागिरी - पुणे जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 12/09/2026, 19/09/2026 और 26/09/2026 शनिवार को 17:50 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर - 01, जनरेटर कार – 01.
12) गाड़ी सं.01131/01132 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01131 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 17/09/2026, 20/09/2026, 24/09/2026 और 27/09/2026 गुरुवार और रविवार को 08:45 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01132 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 17/09/2026, 20/09/2026, 24/09/2026 और 27/09/2026 गुरुवार और रविवार को 23:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.
13) गाड़ी सं.01133 / 01134 दिवा जं. - चिपलून - दिवा जं. मेमू विशेष (दैनिक) :
गाड़ी सं.01133 दिवा जंक्शन - चिपलून मेमू विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 26/09/2026 तक, दिनांक 23/09/2026 बुधवार छोड़कर प्रतिदिन 13:40 बजे दिवा जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:30 बजे चिपलून पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01134 चिपलून - दिवा जंक्शन मेमू विशेष (दैनिक) दिनांक 12/09/2026 से 27/09/2026 तक, दिनांक 24/09/2026 गुरुवार छोड़कर प्रतिदिन 07:30 बजे चिपलून से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:00 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी निलजे, तलोजा पांचनंद, कलंबोली, पनवेल, सोमटने, रसायनी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेण, कासू, नागोठने, निडी, रोहा, कोलाड, इंदापूर, माणगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे-वामने, करंजाड़ी, विन्हेरे, दिवाणखवटी, कलंबणी बुद्रुक, खेड़ और अंजणी स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 12 मेमू डिब्बे.
गाड़ी सं.01154, 01168, 01446और 01448 के लिए बुकिंग दिनांक 01/08/2026 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ की जाएगी।
गाड़ी सं.01166 और 01186 की बुकिंग दिनांक 02/08/2026 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ की जाएगी।
गाड़ी सं.01104, 01130, 01152, 01172 और 01132के लिए बुकिंग दिनांक 03/08/2026 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ की जाएगी।
ऊपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।