ओणम - 2026 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

 

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ओणम त्योहार 2026 के दौरान विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01463 / 01464 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम नार्थ - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष:

गाड़ी सं.01463 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम नॉर्थ विशेष दिनांक 23/08/2026 (रविवार) 16:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:30 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01464 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 29/08/2026 (शनिवार) को 14:00 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

ये गाड़ियां ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., कारवार, कुमटा, मुर्डेश्वर, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदपुरा, उडुपि, मंगलुरु जं., कासरगोड, कन्नूर, कोषिक्कोड, तिरुर, षोराणूर जं., त्रिशूर, अलुवा, एरणाकुलम टाउन, कोट्टायम, चंगनाश्शेरी, तिरूवल्ला, चेंगन्नूर, मवेलीकारा, कायमकुलम, करुणागपल्ली, शास्थानकोट्टा, कोल्लम जं. और वर्कला शिवगिरी स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 04, एसएलआर - 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहरने और समय की पूरी जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।  

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी