गणेश उत्सव के दौरान किए गए प्रबंध-2018
कोंकण रेलवे,गणेश उत्सव 2018 के दौरान मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से मुंबई / पुणे / अजनी / अहमदाबाद से रत्नागिरी / सावंतवाडी / झाराप / पेडणे / थिविम / मडगांव / मंगलुरु तक विशेष गाड़ियों से 202 फेरे चला रही है। इस वर्ष गणपति विशेष गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे जोडे हैं, जिसके कारण गणपति विशेष गाड़ियों में यात्री वाहक क्षमता पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
भीड़ का प्रबंधन करने के लिए बुकिंग काउंटर पर रत्नागिरी क्षेत्र के पांच स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग खिड़कियां खोली जाएंगी। 07 स्टेशनों पर पी.आर.एस के अलावा 08 डाकघरों में आरक्षण सुविधा भी उपलब्ध है। टिकट जारी करने के लिए 09 स्थान पर टाउन बुकिंग एजेंसी भी उपलब्ध है। साथ ही, सामान्य बुकिंग खिड़कियों के अलावा रत्नागिरी और सावंतवाडी स्टेशन पर जनसाधरण टिकट बुकिंग सेवक (जे.टी.बी.एस.) कार्यात्मक रहेंगे।
अनधिकृत यात्रियों को रोकने के लिए स्टेशनों और गाड़ियों में गहन टिकट जांच की जाएगी। सभी खान-पान प्रतिष्ठानों को यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त टेबल / मोबाइल ट्रॉली संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खान-पान प्रतिष्ठानों को अपने स्टाल पर पर्याप्त मात्रा में जनता खाना और पेयजल रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणों के समन्वय से खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाडी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मेडिकल चेक अप बूथ स्थापित किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से शहर तक परिचालन सेवाओं के लिए एम.एस.आर.टी.सी. और स्थानीय परिवहन के साथ समन्वय रखा गया है। यातायात की भीड़ को कम करने के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यातायात सहायता बूथ रखे गए हैँ।
यात्रियों के लिए सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, आर.पी.एफ. कर्मचारियों के साथ रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आर.पी.एस.एफ.) की एक कंपनी को भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अन्य क्षेत्रों के आर.पी.एफ. कर्मचारियों को संगठित करके रत्नागिरी सेक्शन में प्रमुख स्टेशन पर तैनात किया गया है। इस अवधि के दौरान सबसे अधिक प्रभावित गाड़ियों के अनुरक्षण के लिए कार्यनीति
करते हुए आर.पी.एफ. को भी नियुक्त किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 207 आर.पी.एफ. और होम गार्ड तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा, आर.पी.एफ. कर्मचारियों को किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्याओं के मामले में ट्विटर और अखिल भारतीय सुरक्षा हेल्पलाइन संख्या 182 के माध्यम से प्राप्त संदेशों को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तत्पर किया गया है। इसके अलावा आर.पी.एफ. की सहायता और अधिक बढ़ाने के लिए 60 होम गार्ड भी तैनात किए गए हैं।रेलवे परिसर में पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया है।