व्यवसाय सहयोगी / परामर्शदाता फर्म / कार्यान्वयन एजेंसियाँ
संदर्भ: KRCL वेबसाइट पर अपलोड किए गए दिनांक 15/05/2026 के “परामर्शदाता फर्मों / कार्यान्वयन एजेंसियों को सूचीबद्ध करने हेतु अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest)” EoI दस्तावेज़।
नीचे उल्लिखित डोमेन के लिए व्यवसाय सहयोगी के रूप में सूचीबद्ध फर्में/एजेंसियाँ 07/08/2026 से प्रभावी हैं और 3 वर्षों के लिए वैध हैं। तथापि, KRCL वैधता अवधि के दौरान सूचीबद्धता की समीक्षा/संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
डोमेन A : वेब-आधारित एप्लिकेशन के लिए परामर्श, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन और रखरखाव
1. NeoGeoInfo Technologies Limited, Gurgaon, Haryana
गणपति उत्सव - 2026 के दौरान विशेष गाडियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति उत्सव 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नानुसार विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01103 / 01104 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01103 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष (दैनिक) दिनांक 11/09/2026 से 26/09/2026 तक प्रतिदिन 15:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर गाडियों का प्रायोगिक ठहराव
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर निम्नलिखित गाडियों के लिए व्यावसायिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
मडगांव रेलवे स्टेशन पर मौजूदा पैदल ऊपरी पुल को हटाने हेतु यातायात एवं पॉवर ब्लॉक
कोंकण रेलवे द्वारा मडगांव रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्टेशन अवसंरचना उन्नयन कार्यों के अंतर्गत मौजूदा पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए दिनांक 24 जुलाई 2026 को 12:20 बजे से 17:20 बजे तक यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लेने की योजना बनाई गई है।
ब्लॉक अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 पर गाड़ियों का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस अवधि में मडगांव रेलवे स्टेशन पर सभी निर्धारित गाड़ियों का परिचालन प्लेटफॉर्म संख्या 4, 5 और 6 के माध्यम से किया जाएगा।
दिवा-रोहा सेक्शन के बीच गाडियों का पुनर्निर्धारण और विनियमन
मध्य रेलवे द्वारा मुंबई मंडल के दिवा-रोहा सेक्शन के बीच चलने वाली निम्नानुसार गाडियों के समय के पुर्ननिर्धारण और विनियमन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाडियों का विनियमन:
वास्को-द-गामा स्टेशन पर गाडियों के समय में संशोधन
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा समय-पालन में सुधार लाने के लिए निम्नानुसार गाडियों के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
उडुपि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर यात्री लिफ्ट का उद्घाटन
भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विकसित भारत 2047 के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए रेल संपर्क को सुदृढ़ करना तथा यात्री सुविधाओं को सशक्त बनाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। माननीय रेल मंत्री के मार्गदर्शन में कोंकण रेलवे क्षेत्रीय संपर्क में सुधार तथा अपने नेटवर्क पर यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं उन्नत यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दादर और ठाणे स्टेशन पर गाडियों के नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 05/08/2026 तक बढ़ाया गया
मध्य रेलवे द्वारा मुंबई सीएसएमटी में चल रहे प्लेटफ़ॉर्म विस्तार कार्य के कारण दिनांक 05/08/2026 तक दादर और ठाणे स्टेशनों पर निम्नालिखित गाडियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन:
1) मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 02/08/2026 तक नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 04/08/2026 तक नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।