मुंबई सीएसएमटी और सावंतवाड़ी रोड के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से महाशिवरात्रि, 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

गाड़ी सं.01129 / 01130 मुंबई सीएसएमटी – सावंतवाड़ी रोड – मुंबई सीएसएमटी विशेष :

गाड़ी सं.01129 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष दिनांक 14/02/2026 (शनिवार), 19/02/2026 (गुरुवार) और 21/02/2026 (शनिवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी।

कोंकण रेलवे के नाम पर धोखाधड़ी वाली भर्ती के खिलाफ़ सावधान

यह कोंकण रेलवे के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक व्यक्ति, रुपयों के बदले कोंकण रेलवे में नौकरी दिलाने का फर्जी दावा कर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को गुमराह एवं ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कोंकण रेलवे एतद् द्वारा स्पष्ट करती है कि उसने अपनी ओर से धन/राशि एकत्र करने, रोजगार प्रदान करने अथवा नौकरी से संबंधित किसी भी प्रकार का आश्वासन देने के लिए किसी व्यक्ति, एजेंट या एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है। कोंकण रेलवे में सभी भर्तियां केवल आधिकारिक माध्यमों से निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही सख्ती से की जाती हैं।

सतर्क ऑन-बोर्ड निरीक्षण के माध्यम से कोंकण रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा सुनिश्चित

 

कोंकण रेलवे निरंतर सतर्कता के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। दिनांक 09.02.2026 को गाड़ी सं.22150 पुणे–एरणाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नियमित टिकट जांच के दौरान बी-1 डिब्बे में एक संदिग्ध बैग पाया गया।

बैग को तत्काल सुरक्षित कर आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया। बैग में ₹4,933/- नकद, एक बटुआ, आधार कार्ड, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, चाबियां, चार्जर, डाटा केबल, ईयरफोन तथा अन्य दस्तावेज पाए गए।

गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! आंगणेवाड़ी यात्रा-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

1) गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक विशेष:

गाड़ी सं.01004 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष दिनांक 11/02/2026, बुधवार को मडगांव जंक्शन से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

आंगणेवाड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से आंगणेवाड़ी मेला 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

गाड़ी सं.01127 / 01128 लोकमान्य तिलक (ट) – सावंतवाड़ी रोड – लोकमान्य तिलक (ट) विशेष:

गाड़ी सं.01127 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष दिनांक 05/02/2026 और 07/02/2026 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी।

कोंकण रेलवे का परिवर्तनकारी विकास: इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, यात्री-केंद्रित पहल और परियोजना उपलब्धियां

कोंकण रेलवे का नेटवर्क महाराष्ट्र के रोहा से कर्नाटक के ठोकुर तक 739 किलोमीटर है। यह मार्ग गोवा से गुजरता है और पूरा सेक्शन परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मुख्यतः एकल लाइन सेक्शन है, जिसे क्षमता वृद्धि और गाड़ियों के बेहतर संचालन हेतु रोहा–वीर (47 किमी) तथा मडगांव–माजोर्डा (8 किमी) के बीच योजनाबद्ध रूप से विकसित दोहरी लाइन सेक्शनों द्वारा सुदृढ़ किया गया है। 1003 ट्रैक किलोमीटर तथा 72 स्टेशनों वाला यह नेटवर्क देश के सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण अभूतपूर्व इंजीनियरिंग संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध मार्गों में से एक है।

गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष गाड़ी का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! सप्ताह के अंत में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

1) गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष:

गाड़ी सं.01004 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 24/01/2026, शनिवार को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

दिनांक 17.01.2026 को उडुपि स्टेशन पर पॉइंट नंबर 101 को बदलने के लिए एनआई कार्य

दिनांक 17.01.2026 (शनिवार) को उडुपि स्टेशन पर पॉइंट नंबर 101 को बदलने के लिए एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैः

1. दिनांक 16.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16335 गांधीधाम - नागरकोइल एक्सप्रेस मडगांव जंक्शन और उडपि सेक्शन के बीच 40 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2. दिनांक 17.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस सूरतकल और उडुपि सेक्शन के बीच 20 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।