कोंकण रेलवे पर रो-रो सेवा हेतु वैगनों की वहन क्षमता में वृद्धि
कोंकण रेलवे की रोल-ऑन रोल-ऑफ सेवा जनवरी, 1999 में प्रारंभ की गई थी, यह एक अनूठा और किफायती माल परिवहन समाधान है, जिसके माध्यम से लदे हुए ट्रकों को सीधे रेलवे वैगनों पर ले जाया जाता है। इससे ईंधन की खपत, चालक की थकान, सड़क पर भीड़भाड़ तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है।
यह सेवा वर्तमान में कोंकण रेलवे मार्ग पर संचालित की जा रही है, जो कठिन पश्चिमी घाट क्षेत्र में ट्रक परिवहन के स्थान पर एक सुगम और कुशल लॉजिस्टिक विकल्प प्रदान करती है।
दक्षिण रेलवे पर ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में डबलिंग कार्य हेतु प्री-एनआई ब्लॉक
दक्षिण रेलवे द्वारा ठोकुर - जोकाटे सेक्शन में ट्रैक डबलिंग कार्य के लिए ठोकुर और जोकाटे यार्ड में नए पॉइंट्स के कट एंड कनेक्शन / इन्सर्शन कार्य हेतु दिनांक 12/11/2025 से 23/11/2025 तक प्री-एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।
इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित प्रभाव पड़ेंगे:
कोंकण रेलवे ने स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री - केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ किया ‘विशेष अभियान 5.0’ का सफल समापन
कोंकण रेलवे ने 16 सितंबर से 31 अक्तूबर, 2025 तक रेलवे मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विशेष अभियान 5.0’ का सफल समापन किया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता को सुदृढ़ करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, सेवा वितरण में सुधार लाना तथा उत्तरदायित्व की संस्कृति को सशक्त बनाना रहा। यह अभियान दो चरणों में संचालित किया गया — प्रथम चरण में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया, द्वितीय चरण में जनसंपर्क एवं प्राप्त सुझावों पर आधारित सहभागिता को और अधिक सशक्त किया गया।
मध्य रेलवे के दिवा–पनवेल सेक्शन के तलोजे पांचनंद में प्री-एनआई एवं एनआई ब्लॉक के कारण गाड़ियों का विनियमन
मध्य रेलवे द्वारा मुंबई मंडल के दिवा–पनवेल सेक्शन में तलोजे पांचनंद स्टेशन पर दो नए क्रॉसओवरों के कमीशनिंग कार्य हेतु दिनांक 10/12/2025 से 15/12/2025 तक प्री-एनआई एवं एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
कोंकण रेलवे ने ‘ऑन-द-स्पॉट’ संरक्षा पुरस्कारों के माध्यम से प्रत्यक्ष कार्यस्थल पर प्रदर्शित सतर्कता को सम्मानित किया
कोंकण रेलवे द्वारा अपनी सक्रिय ‘ऑन-द-स्पॉट कैश अवार्ड’ पहल के माध्यम से संरक्षा एवं सतर्कता की संस्कृति को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य उन कर्मचारियों को सम्मानित करना है, जो वास्तव में संरक्षा संबंधी खतरों की पहचान कर त्वरित रूप से निवारक कार्रवाई करते हैं। यह पहल श्री सन्तोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कोंकण रेलवे द्वारा प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य त्वरित रिपोर्टिंग और संरक्षा के प्रति तत्परता को प्रोत्साहित करना है। यह पहल यात्रियों एवं परिचालन संरक्षा के प्रति कोंकण रेलवे की अटूट प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है तथा सभी सेक्शन के कर्म
मंगलुरु एक्सप्रेस में गुमशुदा बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित
04 दिसंबर, 2025 को गाड़ी सं.12133 मंगलुरु एक्सप्रेस में कारवार स्टेशन पर श्री राघवेंद्र शेट्टी, प्रधान टिकट निरीक्षक/मंगलुरु ने कोच एस3 में लगभग 13 वर्षीय बच्चे को अकेले यात्रा करते हुए पाया। पूछताछ के दौरान बच्चा अपने यात्रा संबंधी विवरणों के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका परंतु उसके बैग की जांच करने पर उसका स्कूल पहचान पत्र (आईडी कार्ड) प्राप्त हुआ।
क्रिसमस और शीतकाल - 2025 के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! शीतकाल / क्रिसमस - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01151/01152 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष (दैनिक):
गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - करमाली विशेष (दैनिक) दिनांक 19/12/2025 से 05/01/2026 तक प्रतिदीन 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:30 बजे करमाली पहुंचेगी।
उडुपि रेलवे स्टेशन पर घर भागे हुए नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित
“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 4 नवंबर 2025 को त्वरित और सक्रिय कार्रवाई के माध्यम से उडुपि रेलवे स्टेशन पर एक घर से भागे हुए नाबालिग को सुरक्षित रूप से परिवारजनों तक पहुँचाया गया।
कोंकण रेलवे आरपीएफ की तत्परता से वरिष्ठ नागरिक यात्री की सुरक्षित घर वापसी
4 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 19577 तिरुनेलवेली–जामनगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 75 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक यात्री, गलती से चिपलून स्टेशन पर उतर जाने के बाद, सुरक्षित रूप से अपने परिजनों से मिला दिए गए।
क्रिसमस और नए वर्ष के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे द्वारा क्रिसमस और नए वर्ष के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने हेतु गाड़ी सं.06267 / 06268 यशवंतपुर – कारवार – यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष गाडियां चलाने निर्णय लिया गया है:
गाड़ी संख्या 06267/06268 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष: