कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने प्रमुख स्टेशनों पर पायलट 5G कनेक्टिविटी और डिजिटल एंटरटेनमेंट सेवाओं के लिए ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (बीसीएसएसएल) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभर रही है तथा क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज़ सॉल्यूशंस और अत्याधुनिक 5G तकनीकों में उल्लेखनीय विशेषज्ञता रखती है। इस समझौते का उद्देश्य मडगांव, रत्नागिरी और उडुपि रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं का कार्यान्वयन और कार्य-निष्पादन करना है। इस संयुक्त पहल की औपचारिक शुरुआत के रूप में 18 नवंबर,
कोंकण रेलवे और एनडीआरएफ द्वारा गंगावली नदी पर आयोजित आपदा प्रबंधन संयुक्त मॉक अभ्यास
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के समन्वय में गंगावली नदी पर आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों के लिए संयुक्त मॉक अभ्यास का सफल आयोजन किया। यह अभ्यास गोकर्ण रोड – अंकोला सेक्शन के शिरूर गांव में स्थित नदी पुल संख्या 1504 पर संपन्न हुआ।
यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में नदी क्षेत्र एवं पुल परिसर में राहत कार्यों की तैयारी का मूल्यांकन करने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आपदा प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने हेतु तैयार किया गया था। अभ्यास के दौरान निम्नलिखित बचाव स्थितियां शामिल थे:-
गाड़ी सं.16336 नागरकोइल–गांधीनगर एक्सप्रेस में कोंकण रेलवे कर्मियों द्वारा संदिग्ध/कोई दावा न किए गए बैगों की सतर्कतापूर्वक पहचान
कोंकण रेलवे के ऑनबोर्ड कर्मचारी ने एक बार फिर यात्री संरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए गाड़ी सं.16336 नागरकोइल–गांधीनगर एक्सप्रेस में 19 नवंबर, 2025 को लगभग 13:27 बजे दो संदिग्ध/दावा न किए गए बैगों की पहचान की।
डिब्बा एस1 (बर्थ 49) में नियमित टिकट जांच के दौरान टीटीई श्री नागराज गौड़ा/मडगांव और श्री मोहन डी/मडगांव ने चार सफेद बैग बिना दावा किए पाए, जिनमें शराब की बोतलें होने का संदेह था। उनकी त्वरित सतर्कता के कारण यह मामला तुरंत निपटाया जा सका।
गाड़ी सं.12619 मत्स्यगंधा एक्सप्रेस में टिकट जांच कर्मचारी की सतर्कता से लापता बालक की सुरक्षा सुनिश्चित
कोंकण रेलवे ने एक बार फिर सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से यात्री सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।
सांकवाल - कान्सौलिम - माजोर्डा के बीच लाइन ब्लॉक के कारण 45 दिनों के लिए गाड़ियां रद्द
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा अधिसूचना के अनुसार सांकवल - कान्सौलिम - माजोर्डा (सिंगल लाइन) के बीच लाइन ब्लॉक के कारण दिनांक 18/11/2025 से 01/01/2026 (45 दिन) तक निम्नलिखित गाड़ियां रद्द की गई हैं।
गाड़ियां रद्द:
कोंकण रेलवे आरपीएफ ने ₹50 लाख मूल्य के चोरी हुए आभूषण बरामद
कोंकण रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने आभूषण चोरी के मामले में शामिल चार व्यक्तियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया और लगभग ₹50 लाख मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषणों के साथ ₹34,500/- नकद बरामद किए। आरपीएफ द्वारा समय पर समन्वय और सतर्क कार्रवाई के कारण इस मामले का त्वरित पता लगाने में सफलता मिली।
गाड़ियों के समय में बदलाव
कोंकण रेलवे पर निम्नानुसार गाड़ियों के गैर-मॉनसून समय-सारणी
गाड़ियां रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा सांकवाल – वास्को-द-गामा सेक्शन में पुल सं.292 (107/800-900) पर लाइन ब्लॉक के कार्य के लिए निम्नलिखित गाड़ियों को दिनांक 22/11/2025 से 24/11/2025 तक रद्द / आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का आंशिक रूप से रद्द करना :
कोंकण रेलवे स्टेशनों पर अब डिजी लॉकर सुविधा उपलब्ध
कोंकण रेलवे ने रत्नागिरी, थीविम और उडुपि स्टेशनों पर 16 अक्तूबर, 2025 से डिजी लॉकर सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है, जिससे उन्हें आधुनिक, सुरक्षित और स्व-चालित सामान भंडारण समाधान उपलब्ध हो सके।