गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्न विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

1) गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष :

गाड़ी सं.01129 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 25/01/2026, रविवार को 01:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09057 / 09058 सूरत - मंगलुरु जंक्शन - सूरत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष के समय में वृद्धि

 

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.09057 / 09058 सूरत - मंगलुरु जंक्शन - सूरत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष का समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

कोंकण रेलवे ने टिकट रहित यात्रा के विरुद्ध चलाया व्यापक जांच अभियान

कोंकण रेलवे अपने मार्ग पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा को रोकने के लिए लगातार गहन और सतत टिकट-जांच अभियान चला रही है, जिससे वैध यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके। 

कोंकण रेलवे ने जनवरी, 2026 के दौरान 1,014 विशेष टिकट-जांच अभियान आयोजित किए, जिनमें 44,736 अनधिकृत / अनियमित यात्रियों के मामले पकड़े गए। इन यात्रियों से बकाया रेल किराया एवं दंड के रूप में ₹ 2.53 करोड़ की राशि वसूल की गई।

कोंकण रलवे पर यात्री संरक्षा एवं सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सक्रिय कार्रवाई

कोंकण रेलवे का रेलवे सुरक्षा बल निरंतर सतर्कता, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा जन-केंद्रित पहलों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महाशिवरात्रि त्योहार के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कोंकण रेलवे के समन्वय से महाशिवरात्रि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विस्तृत विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष :

गाड़ी सं.06507 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 13/02/2026, शुक्रवार को 12:30 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:45 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।

लोकमान्य तिलक (ट) पर यातायात ब्लॉक की जह से पनवेल में ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी

मध्य रेलवे द्वारा लोकमान्य तिलक (ट) यार्ड में क्षतिग्रस्त पिट लाइन नंबर 03 की मरम्मत और रख-रखाव के लिए दिनांक 01.01.2026 (गुरुवार) से 30.01.2026 (शुक्रवार) तक 30 दिनों के यातायात ब्लॉक के कारण निम्न गाड़ियों की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व को पनवेल में सेवा समाप्त और नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:

गाड़ियों को अपने नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:

दिनांक 03.01.2026 से 05.01.2026 तक विन्हेरे स्टेशन पर पॉइंट नंबर 120 को बदलने के लिए एनआई कार्य

दिनांक 03.01.2026 से 05.01.2026 तक विन्हेरे स्टेशन पर पॉइंट नंबर 120 को बदलने के लिए एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

 

1. दिनांक 02.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी और खेड़ सेक्शन के बीच 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

भारतीय रेल की नई किराया तालिका 26 दिसंबर से लागू

भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा, सेवा की निरंतरता और परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किराया संरचना में संतुलित बदलाव किया है। संशोधित किराया तालिका 26 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होगी। 

संशोधित व्यवस्था के अनुसार उपनगरीय (सबअर्बन) सेवाओं तथा मासिक सीजन टिकट के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इसी तरह सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराया पूरी तरह यथावत रखा गया है, ताकि दैनिक और अल्प दूरी के यात्रियों पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े।