चिपलूण स्टेशन में पैसेंजर लूप लाइन III के लिए एनआई ब्लॉक संचालन
दिनांक 24/01/2025 (शुक्रवार) को चिपलूण स्टेशन में पैसेंजर लूप लाइन III को क्रियान्वित करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाडियों की सेवाओं पर पडने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
1) दि.24/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.50104 रत्नागिरी - दिवा पैसेंजर रत्नागिरी स्टेशन से 07.00 बजे (निर्धारित प्रस्थान 05:35 बजे) प्रस्थान करेगी, यानी रत्नागिरी से 01:25 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2) दि.23/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12202 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस रत्नागिरी - चिपलूण सेक्शन के बीच विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।