गाड़ी सं.16346 का ठाणे स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन
मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ी की सेवा ठाणे स्टेशन पर ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
दिनांक 21/09/2025 से 25/09/2025 के बीच प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा लोकमान्य तिलक (ट) तक न जाकर अपने निर्धारित समय पर ठाणे स्टेशन पर ही समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।
श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कोंकण रेलवे में निदेशक (रेलपथ एवं कार्य) के पद का कार्यभार ग्रहण किया
श्री राजीव कुमार मिश्रा ने दिनांक 01.10.2025 को कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (रेलपथ एवं कार्य) पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे भारतीय रेल सेवा (सिविल इंजीनियरिंग) — आईआरएसई, 1992 बैच के अधिकारी हैं। कोंकण रेलवे में इस पद का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे मध्य रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एचसीसी) के साथ बुनियादी संरचना परियोजनाओं के संयुक्त क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एचसीसी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जंक्शन - कारवार दैनिक विशेष का गैर-मानसून समय
दिनांक 22/10/2025 से गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जंक्शन - कारवार दैनिक विशेष गाड़ी की गैर-मानसून समय-सारिणी प्रारंभ होगी। विवरण निम्नानुसार है:
कोंकण रेलवे मार्ग पर दीपावली / छठ पूजा की तैयारियां
कोंकण रेलवे सभी यात्रियों एवं उनके परिवारजनों को दीपावली और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती है। प्रकाश, आस्था और एकता के प्रतीक ये पर्व उन लाखों यात्रियों के लिए विशेष महत्व रखते हैं, जो अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर की ओर यात्रा करते हैं।
त्योहार के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 64 विशेष गाड़ियां लोकमान्य तिलक टर्मिनस, हुबली, बेंगलुरु, यशवंतपुर, पनवेल, तिरुवनंतपुरम, सावंतवाड़ी, मडगांव और चिपलूण से जोड़ने वाले मार्गों पर चलाई जा रही हैं।
दिवाली त्योहार - 2025 विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबर!!! दिवाली त्योहार - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए 2025 विशेष गाड़ियों को संचालन करने का निर्णय लिया गया है:
गाड़ी सं.07317 / 07318 क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु – वास्को-द-गामा - बेंगलुरु कैंट विशेष एक्सप्रेस :
गाड़ी सं.07317क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु - वास्को-द-गामा विशेष एक्सप्रेस दिनांक 17/10/2025 (शुक्रवार) को 23:25बजे क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:55बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
गाड़ी सं.18048 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस का पुनर्निर्धारण
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा अधिसूचित, चक्रवात मोन्था के कारण निम्नलिखित गाड़ी का समय पुनर्निर्धारित किया गया है। गाड़ी सं.18048 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस, जो 28/10/2025 को शुरू होगी, अब वास्को दा गामा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी (निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 6:30 बजे)। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे ध्यान में रखें। असुविधा के लिए खेद है। सुनील बी. नारकर (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी)
दिवाली त्योहार - 2025 विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिवाली त्योहार - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए 2025 विशेष गाड़ियों को संचालन करने का निर्णय लिया गया है:
1. गाड़ी सं.07365 एसएसएस हुबली जंक्शन - मडगांव जंक्शन वाया यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष गाड़ी और गाड़ी सं.07366 मडगांव जंक्शन - बेंगलुरु कैंट वाया सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस विशेष गाड़ी:
गाड़ियों को रद्द करना और विनियमन
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिए गए अधिसूचना के अनुसार दिनांक 28/10/2025 से 19/12/2025 तक मैसूर डिवीजन में मैसूर जंक्शन - नागनहल्ली सेक्शन के बीच लाइन ब्लॉक और पावर ब्लॉक लेने की वजह से दिनांक 16/10/2025 से 15/11/2025 (31 दिन) तक वास्को-द-गामा - सांकवाल - कन्सौलिम सेक्शन के बीच निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द और विनियमित किया गया है।
गाड़ियों का रद्दिकरण:
कोंकण रेलवे में विशेष अभियान 5.0 मनाया गया
कोंकण रेलवे ने स्वच्छता और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को विशेष अभियान 5.0 के माध्यम से निरंतर बनाए रखा है, अब इसका तीसरा सप्ताह है। भारतीय रेल के स्वच्छता एवं स्थिरता को प्रोत्साहित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप, कोंकण रेलवे ने केंद्रित गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपने प्रयासों को और अधिक तीव्र किया है, जिससे पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं जन-जागरूकता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई है।