उत्तर कन्नड़ जिले में यात्री सुविधाओं से संबंधित अवसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं गाड़ी सं. 12790/12789 काचीगुडा–मुर्डेश्वर–काचीगुडा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के कुमटा स्टेशन तक विस्तारित परिचालन का शुभारंभ

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में रेल संपर्क को सुदृढ़ करना तथा यात्री सुविधाओं का विस्तार प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। माननीय रेल मंत्री के मार्गदर्शन में कोंकण रेलवे अपने रेल नेटवर्क पर क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने के लिए सतत प्रयासरत है।

कोंकण रेलवे द्वारा रत्नागिरी में क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स एवं कंटेनर यातायात को बढ़ावा देने हेतु व्यापार सम्मेलन का आयोजन

 

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने दिनांक 03.06.2026 को रत्नागिरी में क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा ग्राहकों के साथ सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक उच्चस्तरीय व्यापार सम्मेलन (ट्रेड मीट) का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित माल ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करने तथा कोंकण रेलवे नेटवर्क पर हाल ही में उन्नत की गई एवं आगामी माल ढुलाई अवसंरचना संबंधी सुविधाओं की जानकारी साझा करने के लिए एक सहयोगात्मक मंच के रूप में आयोजित किया गया। 

कोंकण रेलवे द्वारा मानसून पेट्रोलिंग पर संरक्षा संगोष्ठी एवं प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण

कोंकण क्षेत्र में मानसून के आगमन की संभावना निकट है। इसे ध्यान में रखते हुए, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी संरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करते हुए संवेदनशील रेल सेक्शनों पर रातकालीन गश्त तथा संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे स्थायी चौकीदारों की तैनाती की है। मानसून अवधि के दौरान संरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोंकण रेलवे के संरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 03.06.2026 को रत्नागिरी में "मानसून पेट्रोलिंग" विषय पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा पेट्रोलिंग प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।