गाड़ी सं.01101/01102 नवी अमरावती - वीर - नवी अमरावती अनारक्षित विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.01101/01102 नवी अमरावती - वीर - नवी अमरावती अनारक्षित विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
1) गाड़ी संख्या 01101/01102 नवी अमरावती - वीर - नवी अमरावती अनारक्षित विशेष:
गाड़ी सं.01101 नवी अमरावती - वीर अनारक्षित दिनांक 06/02/2025, गुरुवार को 15:30 बजे नवी अमरावती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:45 बजे वीर पहुँचेगी।
गाड़ी सं.01102 वीर - नवी अमरावती अनारक्षित विशेष गाड़ी दिनांक 11/02/2025, मंगलवार को 22:00 बजे वीर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:30 बजे नवी अमरावती पहुँचेगी।
यह गाड़ी बडनेरा जंक्शन, मुर्तिजापुर जंक्शन, अकोला, शेगांव, नंदुरा, मलकापुर, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, चालीसगांव जंक्शन, मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, पनवेल और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 18 डिब्बे = जनरल - 16 डिब्बे, एसएलआर -02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।